राशिफल: जाने किस राशि वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी संतोषजनक

Religious Sirmaur

भारतीय पंचांग 31जनवरी2019
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1940
अयन– उत्तरायण
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-माघ
प्रविष्ठा-18गते
चान्द्रमास-माघ
पक्ष — कृष्णपक्ष .
* वार-्गुरुवार
तिथि -एकादशी17:3तक
नक्षत्र-ज्येष्ठा18:39तक
योग–व्याघातयोग29:46
करण-बालव नामकरण
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –07:13
सूर्यास्त —17:52पर
सूर्य राशि -मकर
चंद्र राशि -वृश्चिक
30जनवरी 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 12:11से 12:52
राहुकाल13:53से 15:13तक
🌹राशिफल🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मेष राशि : आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार हेतु प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। कर्ज संबंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि: कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव संभव है।

मिथुन राशि: पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें।

कर्क राशि: सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम-प्रसंग से दूर ही रहे तो अच्छा होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

सिंह राशि: जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि: बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।

तुला राशि: आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। कोई बड़े लाभ कि उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक क्लेश रहेगा।

वृश्चिक राशि: सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर है।

धनु राशि: क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक संकट दूर होगा स्वास्थ में सुधार होगा।

मकर राशि: आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे।

कुंभ राशि: आपके गुणों एवं योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।

मीन राशि: धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सम्पादक-आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्क सूत्र 94184 96281

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *