DNN धर्मपुर(सोलन)
05 फरवरी। जिला मुख्यालय सोलन के धर्मपुर व आसपास के कई क्षेत्र पिछले 24 घण्टों से अंधेरे में डूबे हुए है। इससे कड़ाके की ठंड में लोगों को खासी परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। बर्फबारी के बाद से ठप्प पड़ी विद्युत आपूर्ति से लोगों के कामकाज भी प्रभावित हुए है। उधर, विद्युत लाइनों को ठीक करने के लिए विद्युत बोर्ड की टीमें मौके पर डटी हुई है। बताया जा रहा है कि आगामी कुछ घण्टों में विद्युत आपूर्ति सुचारू होगी।
विद्युत बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार अधिक बर्फबारी के चलते बड़ोग व अन्य कई जगहों पर विद्युत लाइनों के ऊपर पेड़ व टेहने गिरे है। यही नहीं सोलन से धर्मपुर को आ रही 33 केवी की हाई वोल्टेज तारे इन कारणों से डेमेज हुई है। इसके चलते बड़ोग, कुमारहट्टी, धर्मपुर, सनावर व साथ लगते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। बरहाल, विद्युत बोर्ड के कर्मी भी इस कड़ाके की ठंड में लाइनों को सुचारू करने में लगे हुए है।
गौरतलब हो कि गुरुवार को लगभग 02 बजे क्षेत्रों में अधिक हिमपात हुआ। हिमपात होने के बाद कई जगहों पर विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने की सूचना विद्युत बोर्ड को मिली। सूचना के बाद से ही बोर्ड की टीमों ने मौका सम्भाला हुआ है और हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। कई जगहों पर विद्युत लाइनों पर पेड़ वैली साइट पर गिरे है। इनके चलते सोलन से आ रही 33 केवी की ट्रेन डेमेज हुई है। इन जगहों पर पेड़ों को काट कर तारों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है।
हालांकि, स्थानीय लोगों में 24 घण्टे से लाइट न होने के कारण गुस्साए हुए है और बोर्ड की कार्यप्रणाली ओर सवाल खड़े कर दिए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बरसात हो या सर्दी विद्युत लाइन इसी प्रकार से डेमेज हो जाती है और इससे लोगों को खासी परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि शुक्रवार को मौसम थोड़ा साफ रहने के बाद लोग कामकाज के लिए बाहर निकलें, लेकिन लाइट न होने के कारण उनके कार्य नहीं हुए है। उधर, दुकानदारों को फ्रिज में रखे सामान की चिंता सताने लगी है। 24 घण्टे से लाइट न होने के कारण हर कार्य मे बाधा उतपन्न हो रही है, लेकिन हर बार की समस्या का कोई पक्का हल नहीं निकाला जा रहा है।
गांधीग्राम सबस्टेशन का नहीं मिल रहा फायदा
लोगों ने सवाल किया है कि गांधीग्राम विद्युत सबस्टेशन का क्या लोगों को फायदा नहीं मिल रहा है।बता दें कि लगभग चार वर्ष पूर्व क्षेत्र में विद्युत लाइनों व वोल्टेज की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए गांधीग्राम में 33 केवी विद्युत सबस्टेशन स्थापित किया गया था। इसके बाबजूद क्षेत्र में आ रही समस्या से लोगों को जूझना पड़ा है।
क्या कहना है सहायक अभियंता का
विद्युत उपमंडल धर्मपुर के सहायक अभियंता गौरव अधीर का कहना है कि कई जगहों पर लाइनों पर पेड़ गिर जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। बड़ोग में अधिक बर्फबारी के कारण 33 केवी लाइनों पर वेली एरिया में पेड़ गिरे ही। इन पेड़ों को काटकर विद्युत लाइनों को निकाल गया है और जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि कुछ घण्टों में विद्युत आपूर्ति सुचारू होगी।
















