DNN सोलन
सोलन में एटीएम ठग गिरोह ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना डाला। पुलिस के पास एक ही दिन में ठगी के करीब 6 मामले सामने आए है। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सोलन पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करे जांच शुरू कर दी है।
दूसरी ओर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे एटीएम से पैसे निकालते समय किसी भी अंजान व्यक्ति पर विश्वास न करें न ही किसी से मदद ले। गौर रहे कि पुलिस लोगों को इस विषय में बार बार जागरूक कर रही है, लेकिन बावजूद इसके लोग पुलिस की अपील पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है।















