मेले व उत्सव हमारी प्राचीन संस्कृति को दर्शाने में निभाते हैं अहम भूमिका – हर्षवर्धन चौहान

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

उद्योग, संसदीय कार्य तथा आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल की विविध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं ने प्रदेश को देश में एक अलग पहचान दी है। हर्षवर्धन चैहान गत सांय सोलन ज़िला के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 19वें हिमाचल उत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित रहे थे।
उन्होंने कहा कि मेले व उत्सव हमारी प्राचीन संस्कृति को दर्शाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव युवा पीढ़ी को अपनी धरोधर को समझने और उसे संजोए रखने में सहायत सिद्ध होते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति को समझंे और उसके संरक्षण में सहयोगी बनें।
हर्षवर्धन चौहान ने हिमाचल उत्सव के सफल आयोजन के लिए डायनामिक इंडिया युवा मण्डल को शुभकामनाएं दी और इसके शुभारम्भ पर उन्हें बधाई भी प्रेषित की।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में राज्य आपदा से सफलतापूर्वक निपटने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रभावितों के लिए राहत पैकेज का निर्णय उनके कुशल नेतृत्व का एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने आशा जताई कि सभी के सहयोग से हिमाचल पुनः प्रगति पथ पर अग्रसर होगा।
इस अवसर पर प्रसिद्ध हिमाचली कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

News Archives

Latest News