लो जी बढ़ गए सिलेंडरों के दाम

Himachal News National/International Others
Dnewsnetwork
भारत की सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सभी तरह के गैस सिलेंडरों के दाम में वृद्धि की घोषणा की है। दरअसल इजरायल और ईरान युद्ध के चलते कच्चे तेल की आवाजाही प्रभावित होने के चलते ऐसा किया गया है। 7 मार्च 2026 से 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 19 किलो वाले कॉमर्शियल या हलवाई सिलेंडर के दाम में तो 115.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढोतरी के साथ ही देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी के सिलेंडरों के दाम में जो बढ़ोतरी की है, वह आज से प्रभावी हो गई है। अब दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों (14.2 KG) की कीमत पहले के 853 रुपये से 60 रुपये बढ़ कर 913 रुपये जबकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (19 KG) की कीमत पहले के 1768.50 रुपये से 115.50 रुपये बढ़ कर 1883 रुपये हो गई है।

News Archives

Latest News