नालागढ़ 08 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित

Nalagarh Others

Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत नालागढ़ के कुछ हिस्सों में 08 मार्च, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता नालागढ़ नम्बर 1 सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर. वर्मा ने कहा कि 08 मार्च, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक रडीयाली, चौकिवाला, रंगुवाल, सल्लेवाल, मंगुवाल, कंगनवाल व औद्योगिक इकाइयां आयरंवेदा, एलोफिक, ग्लेनमार्क, नील ऑटो, नव पैकर, भारत पेर्ट्रोलियम, पैन्ग्युन तथा डंडोरा होटल में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Latest News