Dnewsnetwork Shimla
सोशल मीडिया पर पिस्टल नुमा चीज दिखाकर धमकाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं जांच में खुलासा हुआ कि सोशल मीडिया में जिस पिस्टल को देखाकर वह धमकी दे रहा है वह तो पिस्टल नुमा लाइटर निकला। एसएसपी गौरव सिहं ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि थाना जुब्बल (Jubbal) में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वायरल एक वीडियो के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति पिस्टल जैसी दिखने वाली वस्तु दिखाते हुए दूसरे व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा था, जिससे क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल बनने की आशंका थी। मिली शिकायत के आधार पर थाना जुब्बल में प्रारंभिक रूप से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351 और 352 तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 30 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी विजय कुमार उर्फ सैम निवासी जुब्बल जिला शिमला को जांच में शामिल किया गया। पुलिस द्वारा उसके घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर और एक मोबाइल फोन सिम कार्ड सहित बरामद किया गया, जिन्हें जांच के लिए पुलिस ने कब्जे में लिया।
जांच में पाया गया कि बरामद पिस्टलनुमा वस्तु असली हथियार नहीं है, बल्कि एक लाइटर है, जिसे वीडियो में हथियार की तरह दिखाया गया था।
मामले की आगे की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि
सोशल मीडिया के माध्यम से डर या दहशत फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
जांच में पाया गया कि बरामद पिस्टलनुमा वस्तु असली हथियार नहीं है, बल्कि एक लाइटर है, जिसे वीडियो में हथियार की तरह दिखाया गया था।
मामले की आगे की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से डर या दहशत फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।















