चार से अधिक लोग बस में बिना मास्क के मिले तो होगा यह

Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
21 मार्च। बिना मास्क के बस में बैठे तो प्रशासन अब सख्त कार्रवाई करेगा। यही नहीं निरीक्षण के दौरान बस में चार या पांच व्यक्ति बिना मास्क के  बैठे दिखे तो बस को भी रुकाया जा सकता है और सवारियों को भी उतारा जा सकता है। यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान उपमंडलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव ने दी दी।  उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस  के बढ़ते मामलों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। साथ ही सरकार व प्रशासन द्वारा दिए जा रहे नियमों की सकती से पालना करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर लोग बिना मास्क के घूमते है तो उनका पांच हज़ार रुपए तक का भी चालान हो सकता है।
18 मार्च को हुई थी जिला स्तरीय बैठक
उन्होंने कहा कि 18 मार्च को जिला प्रशासन की एक बैठक हुई थी, जिसमें सख्ती बरतने को लेकर कुछ नियम बताएं गए थे।

उन्होंने कहा कि जिला में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे है, जिसके लिए अब सतर्क होने की जरूरत है। इसके लिए जिला के सभी पंचायत प्रधानों को भी सूचित किया गया है कि कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करें। वाहनों के माध्यम से शहर में भी जागरूकता फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब फिर से ट्रेसिंग,टेस्टिंग और ट्रैकिंग कोरोना के लिए शुरू की जा रही है।
बाहरी राज्यों से आने वाले करवाएं एहतिहातन अपने टैस्ट
उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को टेस्ट करवाना जरूरी है,इसके लिए वे लोग निशुल्क सोलन के ठोड़ो ग्राउंड में टेस्ट करवा सकते है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला में दोबारा टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। वही जो लोग पोस्टिव आ रहे हैं उन्हें भी ट्रैक किया जा रहा है कि वे लोग नियमों का सही से पालन कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि जिला में दोबारा से डिस्ट्रिक्ट कोविड सेंटर एक्टिवेट किए जा रहे हैं।
फिर करवाना होगा रजिस्ट्रेशन 
एसडीम सोलन अजय यादव ने कहा कि शादी समारोह और अन्य आयोजनों में अब सिर्फ 200 लोग ही शामिल हो पाएंगे। इसी के साथ सरकार द्वारा जारी पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण कर नियमों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। उन्उन्होंने लोगों से अपील की है क कोराना के बढ़ते मामलों के प्रति सतर्क रहें और मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का इस्तेमाल करते रहें।

News Archives

Latest News