नौ दिन से प्यासे नाहरी पंचायत के मध्याणा गांव के बाशिंदे

Kasauli Others Solan

DNN कसौली(सोलन)

21 मार्च।  विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत नाहरी के लोगों को पिछले नौ दिनों से पेयजल के लिए तड़पना पड़ रहा है। मध्याणा ऊठाउ पेयजल योजना से 13 मार्च को तकनीकी खराबी आ गई थी, जो दिन पहले ठीक हो चुकी है बावजूद इसके ठेकेदार के कर्मचारी पेयजल सप्लाई के लिए पिक एंड चूज की नीति अपना रहे है। इससे लोगों में विभाग व ठेकेदार के कर्मचारियों के प्रति गहरा रोष व्यपाप्त है। पंचायत के ऊपरला मध्याणा, मंझला मध्याणा, निचला मध्याणा, सोयता आदि कई गांव के लोगों को पेयजल के लिए मारे मारे फिरना पड़ रहा है। पंचायत क्षेत्र में कई गांव ऐसे भी हैं जहां प्राकृतिक स्त्रोतों का सहारा नही है। इसलिए वहां के ग्रामीण केवल पेयजल सप्लाई पर ही निर्भर रहे है। इतने दिनों से सप्लाई न आने के कारण लोगों को अपने साथ साथ मवेशियों के लिए भी पानी का जुगाड़ करना परेशानी का सबब बन गया है।नौवेें दिन से नहीं हो रही सप्लाई

नाहरी पंचायत के पूर्व उपप्रधान मनमोहन शर्मा, युवक मंडल के पूर्व प्रधान मोहनलाल शर्मा आदि का कहना है कि दो दिन योजना को शुरू होने के बाद भी सप्लाई नहीं दी जा रही। इससे लोगों को पीने का कई किमी दूर से ढोना पड़ रहा है। जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को बताने के बाद भी नौवें दिन भी सप्लाई नही आई। उन्होंने जलशक्ति मंत्री, जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। जलशक्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।

News Archives

Latest News