DNN पांवटा साहिब
15 सितंबर। उपमंडल पांवटा साहिब के निहालगढ़ से हाल ही में एक उद्योग की पार्किंग से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। बता दें कि बाइक चोरी की इस घटना में एक आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि 13 सितंबर को रवि शर्मा निवासी शुभखेड़ा तहसील जगाधरी हरियाणा जोकि हाल ही में निहालगढ़ में एक उद्योग में काम करता है, ने बाइक चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिन के भीतर सीसीटीवी फुटेज की मदद से 2 आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। साथ ही चोरी हुई बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।















