जिला मे हुए इतने नामांकन दाखिल

Himachal News Lahaul and Spiti Others
DNN केलांग
15 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत चुनावों में नामांकन के आखिरी दिन  जिला परिषद के 10, पंचायत समितियों के 15 वार्डों के लिए क्रमशः 39 व 34 प्रतियाशियों ने अपने नामांकन पर्चे दाखिल किये हैं।
उपायुक्त ने बताया कि 16 व 17 सितम्बर को नामांकन पर्चों की छंटनी होगी, 18 सितम्बर तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे, तात्पश्चात अंतिम सूची जारी होने के बाद  प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
लाहौल में तीनों स्तरों पर व स्पिति में केवल ज़िला परिषद के लिए मतदान  29, सितम्बर व 1 अक्टूबर को होंगे। मतदान के दिन स्थानीय अवकाश रहेगा।

Latest News