अफीम सहित पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Baddi + Doon Crime
Dnewsnetwork
बददी पुलिस ने एक ढाबे में अफीम बरामद की है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि बद्दी पुलिस के स्पेशल सेल-एक्स ने भुड्ड स्थित एक ढाबा पर दबिश दी । ढाबा मालिक अमित कुमार निवासी पंजाब तथा ढाबे पर कार्यरत रत्नेश निवासी बरेली द्वारा ढाबे से अफीम बेचने का अवैध धंधा किया जा रहा था। तलाशी के दौरान ढाबे से कुल 812 ग्राम अफीम आरोपियों के पास से बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

Latest News