कार खाई में गिरी दो लोगों की मौत

Crime Sirmaur
Dnewsnetwork
सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र में एक कार के खाई में गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। घटना में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों की जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार राजगढ़ थाना क्षेत्र के तहत रात के समय कुन्थल धार में सामने एक कार सड़क से नीचे गिर गई । कार गिरने की आवाज सुनने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार में सवार तीन लोगों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। घटना में नेपाली महिला व पुरुष आईजीएमसी शिमला ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई तथा अमन का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Latest News