SOLAN से 1 कार व 4 मोटर साइकिल चोरी

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन के बाईपास क्षेत्र से एक कार व 4 मोटर साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले धर्मपुर व परवाणू क्षेत्र से भी मोटर साइकिल चोरी हो चुके है। इसके बाद अब सोलन में वाहन चोरी का मामला सामने आया है। कथेड़ निवासी दलीप कुमार ने इस संबंध में सोलन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद पुलिस चोरी हुए वाहनों की तलाश शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News