DNN सोलन
सोलन में एक 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की पहचान गलानग निवासी अमर कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाही की जा रही है। युवक ने अपने घर पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।















