Solan मजदूर की गिरने के कारण हुई मौत

Crime Others Solan

DNN सोलन, 25 फरवरी : सोलन व शिमला की सीमा पर शुंगल में फोरलेन प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन पुल के पिलर पर काम करते हुए एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए शिमला के आई.जी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायल मजदूरों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपए दिए हैं। जबकि मृतक के परिजनों को राहत राशि देने के लिए का दस्तावेज बनाए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतक शुकर अहमद उधमपुर जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। जबकि घायलों में उबेद अहमद व अब्दुल करीम जम्मू-कश्मीर और वीरी सिंह मूलरूप से धौलपुर राजस्थान के निवासी हैं। डी.एस.पी. सोलन अनिल धौलटा ने कहा कि मजदूर निर्माणाधीन पुल के पिलर की शटरिंग लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

Latest News