#kullu मुरम्मत कार्य के चलते 17 को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद

Kullu Others

DNN कुल्लू

15 मार्च। सहायक अभियंता भेद राम ने सूचित किया है कि 11 के.वी. मनिकरण लाईन के मुरम्मत कार्य के चलते आस-पास के क्षेत्रों में बिजली की आपूति 18 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में डुखरा, बुहाड, सुमा रोपा, कटागला, कसोल, चोज, ग्राहन, रशोल, मनिकरण, रासकट शामिल हैं।
उन्होंने इस असुविधा के लिए जन साधारण के सहयोग की अपील की है।
विद्युत विभाग के सहायक अधिशाषी अभियंता ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 17 मार्च को बवेली तथा सेउबाग फीडरों के अंतर्गत लाइनों व खम्भों को स्थानान्तरण करने का कार्य किया जाएगा। इस दिन बाशिंग, बवेली, जिन्दौड, बंदरोल, शारंगरीबाब, सेउबाग, काईस, थरमाण, राउगी इत्यादि क्षेत्रों में बिजली की आपूति प्रात 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। असुविधा के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की गई है।

News Archives

Latest News