#solan नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए इन बूथों पर होगा मतदान

Others Solan

DNN कंडाघाट(सोलन)

15 मार्च। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए 07 अप्रैल को होने वाले निर्वाचन के दृष्टिगत मतदान केन्द्र अधिसूचित कर दिए हैं। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश निकाय निर्वाचन नियम-2015 के तहत जारी की गई है।
इस अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-01 सिलहारी के लिए खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय का हाॅल मतदान केन्द्र होगा। वार्ड नम्बर-02 हिमुडा के लिए लोक निर्माण विभाग कण्डाघाट के सहायक अभियन्ता का कार्यालय मतदान केन्द्र होगा। वार्ड नम्बर-03 पड़ाव के लिए नया पंचायत घर मतदान केन्द्र होगा। वार्ड नम्बर-04 दोलग के लिए पड़ाव स्थित स्वास्थ्य उपकेन्द्र का हाॅल मतदान केन्द्र होगा।
अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-05 राज राजेश्वरी के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट को मतदान केन्द्र बनाया गया है। वार्ड नम्बर-06 लोअर बाजार के लिए पड़ाव स्थित स्वास्थ्य उपकेन्द्र का कक्ष मतदान केन्द्र होगा। वार्ड नम्बर-07 ब्रिजेश्वर महादेव के लिए खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय में स्थित कनिष्ठ अभियन्ता का कक्ष मतदान केन्द्र होगा।

News Archives

Latest News