रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से टकराया व्यक्ति, ड्राइवर की सुझबुझ से टला बड़ा हादसा

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

15 मार्च। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर ड्राइवर के सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टला है। सोलन की दोहरी दीवार के समीप एक व्यक्ति की ट्रेन से टक्कर हो गई। इस दौरान गनीमत यह रही कि व्यक्ति को अधिक चोटें नहीं आई और व्यक्ति को देखते ही ट्रेन चालक ने ब्रेक लगा दी। इससे एक बड़ा हादसा होने से टला है। व्यक्ति की ट्रेन से टक्कर हो जाने के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को दी गई और व्यक्ति को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद व्यक्ति को छुट्टी दे दी गई है। करीब आधा घंटा तक रुकी रही ट्रेन 

जानकारी के अनुसार कालका-शिमला विश्व धरोहर पर डाउन स्पेशल ट्रेन 04516 शिमला से कालका जा रही। यह ट्रेन सोलन रेलवे स्ट्रेशन से लगभग 01 बजकर 26 मिनट पर रवाना हुई थी। जैसे ही ट्रेन दोहरी दीवार के समीप पहुंची तो पैदल चल रहे एक व्यक्ति की अचानक ट्रेन से टक्कर हो गई।  इस दौरान ट्रेन चालक ने व्यक्ति को देखा तुरंत ब्रेक लगा दी। इसके बाद करीब आधा घंटा तक ट्रेन रुकी रही। ट्रेन के अचानक ब्रेक लगाने पर लोग एकत्र हो गए और इसकी सूचना तुरंत रेलवे स्टेशन सोलन पुलिस को दी गई। उपचार के बाद दी छुट्टी 

बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने शराब के नशे में था और अचानक ट्रेन से टकरा गया। व्यक्ति की पहचान प्रताप सिंह रावत निवासी उत्तराखंड से हुई है। सोलन में यह व्यक्ति रेहड़ी लगाता है। व्यक्ति को तुरंत पुलिस की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद व्यक्ति को छुट्टी दे दी है। उधर, रेलवे बोर्ड इस मामले को गंभीरता से लेकर व्यक्ति पर आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

ट्रेन गार्ड ने सोलन स्टेशन पर दी सुचना 

स्टेशन मास्टर मनविंदर सिंह ने बताया कि सोलन स्टेशन पर ट्रेन के गार्ड ने सुचना दी कि सोलन के दोहरी दीवार के समीप एक व्यक्ति ट्रेन से टक्करा गया है।  इस दौरान तुरंत रेलवे पुलिस व सोलन पुलिस मौके पर पहुंची।  व्यक्ति को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस द्वारा आगामी कर्वी की जा रही है। साथ ही लोगों से आग्रह किया जाता है कि वह ट्रेक पर न चलें।

News Archives

Latest News