राज्यपाल के काफिले में घुसा वाहन, पुलिस ने किया चालान

Crime Solan

DNN कंडाघाट (लवली)
जिला के कंडाघाट में उस समय हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंगारू दातरे के काफिले में तैनात सुरक्षा कर्मियों के हाथ पांव फूल गए जब उत्तर प्रदेश नंबर का एक वाहन घूस गया। इसके चलते काफिला रोक दिया गया। करीब 10 मिनट तक राज्यपाल का काफिला कंडाघाट में रुका और काफिले में घुसने वाले वाहन चालक की राज्यपाल के सुरक्षा अधिकारी ने जमकर क्लास भी लगाई। इसके बाद कंडाघाट पुलिस ने उत्तर प्रदेश नंबर के इस वाहन को थाने ले गई और चालक का चालान किया। घटना तक घटित हुई जब राज्यपाल का काफिला शिमला से कालका की तरफ जा रहा था। डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने कहा कि एक वाहन राज्यपाल के काफिले में घूस गया था। पुलिस वाहन चालक का चालान करके नियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

News Archives

Latest News