गाड़ी की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज

Crime Solan

DNN धर्मपुर

धर्मपुर पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यश कपिल ने पुलिस में शिकायत की है कि इसने इनोवा क्रिस्टा वाहन एक व्यक्ति ऋषि से चौदह लाख केवल अस्सी हजार में खरीदा और इसकी पूरी पेमेंट कर दी। उक्त वाहन को बेच देने के समय आरोपी ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि यह गाड़ी की एनओसी दे देगा, लेकिन उसने अभी तक शिकायतकर्ता को एनओसी नहीं दी। गाड़ी के सामित्व संबंधी कागजात बनाने हेतु वाहन के दस्तावेज आरोपी को वापस सौंप दिए गए थे, लेकिन 12 महीने से अधिक की अवधि बीत चुकी है और आज तक अभियुक्त उपरोक्त वाहन की आरसी को इसके नाम पर हस्तांतरित करने में विफल रहा है। इसने आरोप लगाया कि इसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News