Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 26 अप्रैल, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षक अभियंता नालागढ़ देवेंदर कौंडल ने दी।
देवेंदर कौंडल ने कहा कि 26 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक मुख्य क्षेत्र नालागढ़, न्यू नालागढ़, किरपालपुर, डाडी, खेडा, बागबानिया, बारियां, दिग्गल, रामशहर, मित्तियां, नंड, चमदार, गोयला, नंगल, गोलजमाला, दबोटा, भोगपुर, झिरिवाला, राजपुरा, मंझोली, सैनी माजरा, ढेरोवाल, रामपुर बसोट, चोकीवाला, जगातखाना, ढाना, सनेड, दत्तोवल, चुहुवाल, रिया, जोघों, बगलेहर, बरुना, कश्मीरपुर, सकेडी, कल्याणपुर, बघेरी, गुल्लरवाला, पंजैहरा, पल्ली, नवानगर, नवांग्राम, झझरा, कोटला, बैरछा, जगतपुर, घरोटी, घोलोवाल, खिल्लियां, महादेव, भांगला, सोबन माजरा, मियांपुर, कुंडलू, बैरछा इत्यादि तथा इन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयां भी प्रभावित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
26 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 26 अप्रैल, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता बद्दी दीपक वर्मा ने दी।
दीपक वर्मा ने कहा कि 26 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक मलपुर, संधोली, पुलिस थाना बद्दी, भूड बस अड्डा, उपरला भूड, तहसील कार्यालय भूड, तहसील कार्यालय बद्दी, बद्दी अस्पताल, बद्दी वार्ड नम्बर 1, शीतलपुर इत्यादि तथा इन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयां में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसी दिन को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक गुरूमाजरा, हररयापुर, चुनरी, अक्कांवाली, मलकुमाजरा, किशनपुरा, बांग्ला बेली, बेरीवाला, फौजी कॉलोनी, खरूणी, टाहलीवाला, मानपुरा, निचला थाना इत्यादि तथा इन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयां में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।















