मंच पर धूम मचाई इन नन्हें बच्चों ने हर कोई रह गया हैरान

Education Solan

DNN सोलन (श्वेता)
यूरोकिड्स प्ले स्कूल कोटलानाला ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह में सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन की वाइस प्रिंसिपल सिस्टर जॉयस फर्नाडिस ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। जबकि सोलन शहर के प्रख्यात दंत्त चिकित्सक डा.प्रीतीश भल्ला ने समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों ही अतिथियों का समारोह में पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन ने स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यातिथि ने दीपप्रज्जवलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत कृष्ण वंदना से हुई इसके बाद मैने कहा फूलों से, ये लड़की पागल है, घर मोरे परदेसिया, लावनी, कर मैदान फतेह, वंदे मातर्म,सइंया साइको,ताकि-ताकि,आईएम बॉर्बी गर्ल गानों पर बच्चों ने बहुत ही सुंदर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। तत्पश्चात बच्चों ने पंजाबी गीतों व भागड़ा की दमदार प्रस्तुति दी। अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की जमकर तारीफ की तथा उनका हौंसला अफजाई की। मुख्यातिथि ने स्कूल की सराहना की व कार्यक्रम की सफलता की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार हो और अपने बड़ों के प्रति मन में आदर हो, अपने परिवार में बुजुर्गों के लिए स मान हो, यही शिक्षा का मूल है। इसके बाद उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विहान सिक्का, सानिध्य, चार्वी, हितार्थ, सार्थ, युवांश, त्रेयांश, अयान, जियांश, हेजल, अग्रिम, तेजस्वानी, पांशुल, यस्तिका, मेधांश मायरा,आनवी, युगांश, बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द इयर का अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल सीमा बहल ने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह की अध्यक्षता शोभित बहल ने की। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्राप्त करने पर उन्हें बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों में जुट जाए, ताकि परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त कर सके। इस मौके पर स्कूल का पूर्ण स्टाफ रहा।

News Archives

Latest News