इन मुद्दों पर युवा कांग्रेस ने घेरी केंद्र सरकार, डीसी के माध्यम से भेजा ज्ञापन

Politics Solan

DNN सोलन

युवा कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में राफेल और गांधी परिवार की सुरक्षा हटाने पर सोलन उपायुक्त कार्यालय के बाहर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि गांधी परिवार ने इस देश को दो-दो प्रधानमंत्री दिए हैं। उनकी सुरक्षा को हटाना बड़ी ही शर्मनाक बात है।
ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से केंद्र और बीजेपी राफेल डील को लेकर प्रचार कर रही है उसके लिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी का गठन किया जाना चाहिए। मनीष ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह राजनीतिक देश के चलते हुए गांधी परिवार की एसपीजी हटाई है। उन्होंने कहा कि जिस देश के लिए गांधी परिवार ने अपने दो सदस्यों की जान दी हैं। उनकी एसपीजी सुरक्षा हटाना बहुत ही शर्मनाक है वही वे साधु संतो और भ्रष्टाचार नेताओं को सुरक्षा देने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर गांधी परिवार को मिली एसपीजी सुरक्षा को बहाल नहीं किया जाता है तो प्रदेश भर में प्रदर्शन किए जाएंगे। जिसके चलते आज उन्होंने डीसी सोलन के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा है कि जल्द से जल्द गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा को बहाल किया जाए।

News Archives

Latest News