DNN सोलन
सोलन पुलिस को फिर नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चिट्टे के साथ 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 29.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। डीएसपी रमेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर एसआईयू टीम ने रबौण बाईपास में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान कुमारहट्टी की तरफ से एक कार आई। जिसे पुलिस टीम ने रोका और कार के अंदर सवार युवकों से पूछताछ की। नाम पूछ जाने पर गाड़ी चालक ने अपना नाम उज्ज्वल मेहता निवासी कुमारसेन व गाड़ी में सवार अन्य युवक ने अपना नाम किंचित चौहान, सुनीत निराला व काविन निवासी कुमारसेन के खिलाफ मामला दर्ज करके सभी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी रमेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने इन दिनों नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत पुलिस नशा तस्करों व नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।















