70 प्रतिशत विकलांग बल्ह के सन्नी ने पूरा किया दुनिया का कठिन रोड ट्रिप

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

16 अप्रैल मंडी जिला के बल्ह विधानसभा की कैहड़ ग्राम पंचायत के खिउरी गांव के रहने वाले सन्नी ठाकुर ने 70 प्रतिशत शरीर विकलांग होने के वावजूद भी दुनिया का सबसे कठिन रोड ट्रिप माने जाने वाले लेह लद्दाख बाय किश्तवार को पुरा किया। इस ट्रिप पर सन्नी 8 अप्रैल को अपने निवास स्थान से निकले थे। सन्नी ने इस ट्रीप को सात दिनों में पूरा कर रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। शनिवार के दिन अपने घर वापिस लौटे सन्नी ठाकुर का उनके गांव वालो ने फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरों शोरों से स्वागत किया। दुनिया के कठीन रोड ट्रीप मानी जाने वाली यात्रा को पूरा करने के बाद अपने घर पहुंचे सन्नी ने बताया कि उन्हें रास्ते में कई प्रकार की परेशानियों से दो चार होना पड़ा लेकिन उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी और कठीन परिस्थितियों में इस दुर्गम यात्रा को अपने एक मात्र सहयोगी के साथ पूरा किया। इस मौके पर सन्नी ठाकुर के पिता ने कहा की यह हमारे लिए बहुत ही हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि 70 प्रतिशत शरीर विकलांग होने के बावजूद भी सनी ठाकुर ने इस तरह का कठिन रोड ट्रिप लगभग 7 दिनों में पूरा किया है जो कि उनके लिए गर्व की बात है। बता दें कि सन्नी पूर्व में खिलाड़ी रहे हैं। खेलते समय उन्हें चोट लगी और उसके बाद उनका 70 प्रतिशत शरीर काम करना बंद कर गया। इसके साथ ही सन्नी से अपनी इस यात्रा के लिए वाहन भी मॉडिफाई करवाया जो कि हाथों से ही कंट्रोल होता है।

News Archives

Latest News