भारतीय खो-खो संघ की टूर्नामेंट रिकॉर्ड कमेटी के चेयरमैन बने देवीदत्त

Solan Sports

Dnewsnetwork
सोलन, 1 अक्तूबर। सोलन के खो-खो से जुड़े देवीदत्त तनवर को भारतीय खो-खो संघ (KKFI) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ की ओर से 30 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार देवीदत्त तनवर को टूर्नामेंट रिकॉर्ड कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
भारतीय खो-खो संघ ने 2025-29 कार्यकाल के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है। इनमें टूर्नामेंट रिकॉर्ड कमेटी में देवीदत्त तनवर को हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए चेयरमैन बनाया गया है। कमेटी में संजय इंगले को कन्वीनर और जितेंद्र त्यागी को को-कन्वीनर नियुक्त किया गया है।
देवीदत्त तनवर की नियुक्ति को सोलन और हिमाचल के खो-खो खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी के तहत टूर्नामेंट से जुड़े रिकॉर्ड और संबंधित कार्यों में उनकी भूमिका रहेगी।
हिमाचल के खाते में एक और उपलब्धि
भारतीय खो-खो संघ की राष्ट्रीय समिति में हिमाचल से देवीदत्त तनवर को चेयरमैन की जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के लिए भी उल्लेखनीय है। उनकी नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Latest News