DNN बिलासपुर
17 जून– जिला नियन्त्रक ब्रिजेन्द्र सिंह पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य भारतीय खाद्य निगम के थोक गोदाम बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम सदर , घुमारवीं, झण्डुत्ता व श्री नैना देवी जी के लिए आवश्यक वस्तुओं की परिवहन व ढुलान कार्य हेतु वर्ष 2022-23 के लिए निविदाएं आमन्त्रित की जानी है। यह निविदाएं 6 जुलाई केा प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता मामले कार्यालय में डाली जाएगी और प्राप्त निविदाएं उसी दिन 6 जूलाई को सांय 3 बजंे उपायुक्त या उनके प्रतिनिधि के सम्मुख कार्यलय में खोेली जाएगी।
इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम सदर बिलासपुर व झण्डुत्ता में विनिर्दिष्ट वस्तुओं की मजदूरी कार्य हेतू वर्ष 2022-23 के लिए निविदाए आमन्त्रित की जानी है। निविदाए 7 जुलाई को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक जिला नियन्त्रक , खाद्य नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता मामले कार्यालय में डाली जाएंगी तथा प्राप्त निविदाए 7 जुलाई को ही सांय 3 बजे उपायुक्त और उनके प्रतिनिधि के सम्मुख कार्यालय मंे खोली जाएगी।














