अमित ठाकुर बोले—विधानसभा क्षेत्र के हर हिस्से में होंगी बैठकें, कार्यकर्ताओं और आम जनता से किया जाएगा सीधा संवाद
Dnewsnetwork
चायल, 9 अक्टूबर। सोलन ब्लॉक कांग्रेस की बैठक शुक्रवार को चायल स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के भूतपूर्व सैनिक विभाग के वाइस चेयरमैन कर्नल संजय शांडिल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, जनता की समस्याओं और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कर्नल संजय शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत है।
वहीं, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्र में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनमानस के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा, ताकि लोगों की समस्याओं और सुझावों को सुना जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन को सक्रिय बनाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में वरिष्ठ नेता एवं कंडाघाट ब्लॉक समिति के पूर्व वाइस चेयरमैन मदन ठाकुर, जौणाजी पंचायत के प्रधान सचिन कश्यप, नागली पंचायत के पूर्व उपप्रधान गीता राम ठाकुर, सकोड़ी के पूर्व प्रधान सुरेंद्र कुमार, विकास ठाकुर, बलदेव ठाकुर, देविंदर कुमार, प्रदीप वर्मा, चायल-नागली क्षेत्र के बीडीसी सदस्य महेश इंदर, पूर्व बीडीसी सदस्य सत्या देवी, झाझा-धंगील के बीडीसी सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य राधा, अनिल वर्मा, अजय शर्मा, विपिन ठाकुर, विनोद ठाकुर, रामस्वरूप, लोकेंद्र नेगी, उदित ठाकुर, पुरुषोत्तम ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, जगदीश, गंगनदीप, रामकृष्ण और प्यारे लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।













