20-21 जुलाई को बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान

Kangra Others
धर्मशाला 19 जुलाई । कांगड़ा जिले के सभी शिक्षण संस्थान 20 तथा 21 जुलाई को बंद रहेंगे। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत कांगड़ा जिला में 20 तथा 21 जुलाई को बारिश को लेकर रेड अलर्ट बताया गया है इसके चलते ही कांगड़ा जिला में 20 तथा 21 जुलाई को सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक तथा तकनीकी प्रशिक्षण केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों, शिशु पालन केंद्रों, केंद्रीय विवि, संस्कृत विवि बल्याहर में छुट्टी रहेगी।
उपायुक्त ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा है। इसके साथ ही इन शैक्षणिक संस्थानों में किसी भी तरह की परीक्षओं को भी स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही इन शैक्षणिक संस्थानों के स्टाफ को भी छृट्टी रहेगी लेकिन आवश्यकता पड़ने पर प्रशासनिक मुखिया इनकी सेवाएं ले सकते हैं।

News Archives

Latest News