Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग शिमला ने 19 से 23 जुलाई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 20 और 21 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर सहित कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 23 जुलाई तक मानसून प्रदेश में सक्रिय रहेगा। विशेष रूप से 20 और 21 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जैसे जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में भूस्खलन, कीचड़ खिसकने और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का खतरा सबसे अधिक रहेगा। इसके अलावा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, शिमला और सोलन में भी कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।














