2 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ 2 गिरफ्तार

Himachal News Nalagarh Others

DNN नालागढ़ (श्वेता भारद्वाज)

08 अप्रैल। नालागढ़ पुलिस अब नशे के खिलाफ सख्त होती नजर आ रही है। जिसके चलते आए दिन नशे के सौदागर पुलिस के हत्थे  चढ़ रहे है। ताज़ा मामला नालागढ़ का है। जहाँ पर नालागढ़ पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान हिमुडा कॉलोनी के पास दो व्यक्तियों से 2 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद की।
जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम हिमुडा कॉलोनी के पास गश्त कर रही थी तो दो व्यक्ति नालागढ़ से हिमुडा कॉलोनी की तरफ जा रहे थे अचानक पुलिस की टीम को देखकर वह घबरा गए पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो
शिष्यपाल उर्फ मुन्ना, जो की नालागढ़ का रहने वाला है उसके बैग से 2 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने शिष्यपाल उर्फ मुन्ना व उसके साथी सुरेंद्र कुमार निवासी घनसौत को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, वही पर DSP अमित यादव ने जानकरी देते हुए बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात अफीम के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम में ASI प्रवीण कुमार, माइनिंग व डिटेक्टिव सेल से धर्मपाल रमेश कुमार बहादुर सिंह दया सिंह महेश कुमार गुरमेल सिंह व प्रेमचंद थे।

News Archives

Latest News