Baddi (Dnewsnetwork)
आईईसी यूनिवर्सिटी (IEC University) के लगभग 50 छात्रों ने शुक्रवार को बरोटीवाला की मिलस्टोन गियर लिमिटेड कंपनी का इंडस्ट्रियल विजिट किया। बिजनेस मैनेजमेंट, कॉमर्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के इन छात्रों ने कंपनी में मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस को करीब से देखा। इसका मकसद छात्रों को किताबी पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज देना है। इस इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान छात्रों ने इंडस्ट्रियल ऑपरेशन और वर्कप्लेस मैनेजमेंट की बारीकियां सीखीं। इस खास प्रोग्राम को यूनिवर्सिटी के टीपीओ एर. विवेक शांटल और डीन डॉ. विकास श्योराण की देखरेख में आयोजित किया गया। छात्रों के साथ फैकल्टी मेंबर नेहा प्रजापति, खुशी रानी, जैस्मिन कौर और योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। मिलस्टोन गियर लिमिटेड पहुंचने पर प्लांट हेड सत्यपाल शर्मा और उनकी टीम ने सभी छात्रों का जोरदार स्वागत किया। कंपनी के अधिकारियों ने छात्रों को प्रोडक्शन से जुड़ी पूरी प्रोसेस समझाई। छात्रों को इंडस्ट्री के वर्किंग स्टाइल को सीधे तौर पर देखने और रोजगार के लिए जरूरी प्रैक्टिकल स्किल्स को समझने का शानदार मौका मिला। आईईसी यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. अशोक पुरी और रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद ने इस शानदार पहल की काफी तारीफ की। उन्होंने छात्रों को नई तकनीकें सीखने और करियर में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मोटिवेट किया। यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने प्लांट हेड सत्यपाल शर्मा को सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया, जिससे छात्रों का स्किल डेवलपमेंट हो सके।













