104 बोतलें देसी शराब बरामद 

Crime Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़ (रेखा शर्मा)
23 दिसम्बर। नालागढ़ पुलिस ने मुखबर से मिली सूचना के बाद सल्लेवाल में छापेमारी कर अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आवकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सूचना के बाद जब प्यारे लाल निवासी गांव सल्लेवाल की तलाशी ली तो उसके हवाले से 104 बोतलें देसी शराब की बरामद हुई। प्यारे लाल शराब के संबंध में कोई परमिट न प्रस्तुत कर पाया, जिस पर पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में ले लिया।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आवकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Latest News