हादसा: कार और टेंपो की जोरदार टक्कर, दोनों चालक की मौत

Himachal News Others Sirmaur

DNN पांवटा साहिब

08 जून। उपमंडल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल,
पांवटा साहिब नाहन एनएच पर सैनवाला पुल के समीप सफेद रंग की कार ने पांवटा साहिब से नाहन की ओर जा रहे एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो की बॉडी अलग हो गई। इसमें चालक समेत दो व्यक्ति सवार थे। जबकि कार में चालक ही था। हादसे के बाद टेंपो और कार के दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में टेंपो में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक घायल सादिक यासीन गांव रतौली, बिलासपुर, हरियाणा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों में टेंपो चालक का नाम इकरान गफुर पता गांव रतौली, बिलासपुर हरियाणा का बताया जा रहा है। जबकि कार चालक का नाम दयाल सिंह निवासी गिरीनगर, पांवटा साहिब पता चला है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि देर रात माजरा के समीप सड़क हादसा पेश आया था, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि दोनों कार चालकों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति घायल है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है

News Archives

Latest News