
DNN सोलन
कराटे डो डेवलपमेंट सोसाइटी एंड कबीर कराटे अकैडमी हिमाचल प्रदेश द्वारा सोलन में आयोजित पांचवी वारियर नेशनल कराटे चैंपियनशीप का शुभारंभ पूर्व न्यायाधीश वर्तमान में चेयरमैन जूविनाइल जस्टिस बोर्ड हिमाचल प्रदेश सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने किया। उन्होंने पेरेंट्स और अभिभावकों को मार्शल आर्ट में अपने बच्चों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया ताकि वह एक अनुशासित एवं उज्जवल भविष्य की आधारशिला रख सके और असली जीवन की जंग लड़ सके । उन्होंने मार्शल आर्ट कराटे के बारे में इतिहास बताते हुए कहा की कराटे जापान या चीन की ही देन नहीं बल्कि इसका प्रचार व प्रसार भारत से ही हुआ है । कराटे में योग भी है, साधना भी है, अध्यात्म बाद भी है शारीरिक और मानसिक संतुलन रखने के लिए यह चीजें बहुत ज्यादा अति आवश्यक है यदि इन गुणों को अपने में समाहित किया जाए तो बच्चे एक अच्छे नागरिक बन सकते हैं। बच्चों को प्रेरित किया कि वह नशाखोरी से दूर रहें और मार्शल आर्ट की टेक्निक वह गुण अपने जीवन में अपनाएं।
















