सोलन में एक व्यक्ति की मौत

Himachal News Others Solan

DNN सोलन
12 अप्रैल सोलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि शाहरुख आलम निवासी जौनाजी रोड सोलन माल रोड पर पुराने बस स्टैंड के नजदीक चक्कर आने के कारण गिर गया। जिसे आसपास के लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि यह व्यक्ति पिछले चार-पांच दिनों से बीमार चल रहा था और इसी के कारण इसकी मृत्यु हुई है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News