DNN सोलन
सोलन पुलिस से सेवानिवृत्त हुए जवाहर सिंह को सोलन से जाते समय एक बस में एक सोने की बाली मिली है । यह बस की सीट पर गिरी हुई थी।
जिसे वह इसके असली मालिक को लौटाना चाहते हैं। आज के इस दौर में उन्होंने मीडिया के माध्यम से इस बाली के सही मालिक तक पहुंचने का प्रयास किया है। ताकि जिस किसी की भी यह बाली गुम हुई हो वह उस तक पहुंच सके। जवाहर सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि वह बस से नोनी की ओर जा रहे थे बस में काफी भीड़ थी और जब उन्हें सीट पर बैठने का मौका मिला तो उन्हें वहां पर बाली गिरी हुई मिली जिसके बाद उन्होंने इसकी सोलन में आकर जांच करवाई और पाया कि यह वाली असली सोने की है और इसमें डायमंड भी लगा हुआ है जिसकी कीमत करीब 20 से 25 हजार रुपए है ऐसे में उन्होंने मीडिया के माध्यम से सोने की बाली के सही मालिक तक पहुंचने का प्रयास किया है उन्होंने कहा कि यदि जिसकी यह वाली गुम हुई है उसका सही मालिक तक उनकी आवाज पहुंचती है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। आपको बता दें कि जवाहर सिंह सोलन पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात रहे हैं और हाल ही में हुए सेवानिवृत्त हुए हैं।
WATCH VIDEO…….















