सेना में सिपाही फार्मा के लिए भर्ती 18 मार्च से ऊना में-एम राजाराजन

Kullu Others

DNN कुल्लू

19 फरवरी। भर्ती निदेशक मण्डी कर्नल एम राजाराजन ने सूचित किया है कि सेना में सिपाही फार्मा पदों का आयोजन सहायक भर्ती अधिकारी हमीरपुर द्वारा 18 मार्च से 25 मार्च  तक इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में किया जाएगा।
एम राजाराजन ने कहा कि सिपाही फार्मा पदों की इस भर्ती में मण्डी, कुल्लू तथा लाहौल-स्पिति जिलों के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्होंने भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण करवाने की सलाह दी है। यह पंजीकरण पहली फरवरी से आरंभ हो चुका है और दो मार्च 2021 तक किया जा सकता है। पंजीकरण सेना की बेवसाईट पर करने को कहा गया है।
भर्ती निदेशक ने कहा कि उक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा 30 मई, 2021 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने तीनों जिलों के युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Latest News