नेहरू युवा मण्डल खालसा पाटी जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित

Arki Others Solan

DNN अर्की (सोलन)
सोलन जिला के अर्की उपमण्डल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवरा के नेहरू युवा मण्डल खालसा पाटी को जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवा मण्डल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। नेहरू युवा केन्द्र सोलन की जिला युवा अधिकारी ईरा प्रभात ने यह जानकारी आज यहां दी।
ईरा प्रभात ने कहा कि उपायुक्त सोलन की अध्यक्षता में गठित युवा मण्डल पुरस्कार चयन समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा मण्डल खालसा पाटी को उत्कृष्ट गतिविधियों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि युवा मण्डल पुरस्कार के रूप में 25000 रुपए की राशि, प्रशंसा प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपरान्त नेहरू युवा मण्डल खालसा पाटी का मामला राज्य स्तर के पुरस्कार के लिए उचित स्तर पर प्रेषित किया गया है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *