सरकारी आवास को सबलैटिंग करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही- पंकज राय

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

16 मई  उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में आवास आवंटन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न श्रेणीयों के लगभग 50 आवास आवंटित किये गये। बैठक के दौरान आवास समिति के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष के ध्यान में लाया गया कि निहाल, रौडा़ सैक्टर तथा अन्य स्थानों में पूर्व आंवटित सरकारी आवासों को व्यक्तिगत प्रयोग के स्थान पर सबलैटिंग किया गया है जिससे पात्र कर्मचारियों को आवास से वंचित रहना पड़ता है।
बैठक मंे व्यक्तिगत प्रयोेग के स्थान पर सबलैटिंग किए गये आवासों के औचक निरिक्षण के लिए एक समिति बनानें का निर्णय लिया गया जिसमें सहायक आयुक्त उपायुक्त, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता, एसएचओ तथा 2 महिला कांस्टेबल सहित कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि भी शामिल होगे।
उपायुक्त ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने आवंटित आवास कों नियमों की अवहेलना करते हुए सबलैटिंग की है उनके खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्यवाही अम्ल मे लाई जाए। उन्होने ऐसे कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं ही इन आवास को तुरन्त खाली कर दे अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

News Archives

Latest News