विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सोलन में होगी 9वीं फोटोग्राफी प्रतियोगिता

Politics Solan

विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार व ट्रॉफी
फोटोग्राफी प्रोफेशनल्स, विद्यार्थी
विभिन्न कंपनियों के तकनीकी स्टॉल भी होंगे आकर्षण

 

DNEWSNETWORK

सोलन। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर हिमाचल स्टूडियो, सोलन द्वारा 19 अगस्त 2026 को सोलन में विशेष फोटोग्राफी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ‘Colors of Life’ विषय पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता लगातार 9वीं बार आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता में बिगिनर, अमेच्योर फोटोग्राफर और फोटोग्राफी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों (Himachal Studio ) का उद्देश्य केवल फोटोग्राफी प्रतियोगिता करवाना नहीं, बल्कि फोटोग्राफी में रुचि रखने वाली नई पीढ़ी को रचनात्मकता, तकनीकी कौशल और फोटोग्राफी को एक प्रोफेशन के रूप में समझने के लिए एक मंच उपलब्ध करवाना है। बदलते समय के साथ फोटोग्राफी के क्षेत्र में आ रही नई तकनीकों और व्यावसायिक अवसरों से युवाओं को परिचित करवाना भी आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

Colors of Life’ होगा प्रतियोगिता का विषय

प्रतियोगिता का विषय ‘Colors of Life’ रखा गया है। इसके माध्यम से प्रतिभागी अपने कैमरे के जरिए मानवीय भावनाओं, संस्कृति, दैनिक जीवन, मेहनत, सामाजिक विषयों और जीवन के विभिन्न रंगों को अपने रचनात्मक नजरिए से प्रस्तुत कर सकेंगे।

विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹5,000 नकद एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पर ₹3,000 नकद एवं ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान पर ₹2,000 नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा चार प्रतिभागियों को ₹500-₹500 के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

फोटोग्राफी एवं विजुअल मीडिया से जुड़े प्रोफेशनल्स होंगे शामिल

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहेगा। कार्यक्रम में सोलन और आसपास के क्षेत्र के प्रसिद्ध फोटोग्राफर, प्रोफेशनल वीडियोग्राफर, फोटो एवं वीडियो एडिटर, ड्रोन ऑपरेटर तथा फोटोग्राफी से जुड़े अन्य प्रोफेशनल्स भी शामिल होंगे।
इसके अलावा फोटोग्राफी विद्यार्थी, बिगिनर एवं अमेच्योर फोटोग्राफर, अभिभावक, शिक्षक एवं शिक्षाविद, फोटोग्राफी प्रेमी तथा NGOs और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भागीदारी भी रहेगी।

इससे कार्यक्रम को एक व्यापक शैक्षणिक, सामाजिक और व्यावसायिक मंच के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। अनुभवी फोटोग्राफरों और विजुअल मीडिया से जुड़े प्रोफेशनल्स के साथ युवाओं को संवाद, अनुभव साझा करने और नेटवर्किंग का अवसर भी मिलेगा।

विभिन्न कंपनियों के फोटोग्राफी गैजेट्स और उपकरणों के स्टॉल होंगे आकर्षण

कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफी एवं विजुअल मीडिया से जुड़ी विभिन्न कंपनियों द्वारा फोटोग्राफी गैजेट्स, उपकरणों और आधुनिक तकनीक की प्रदर्शनी के लिए विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

इन स्टॉल के माध्यम से प्रतिभागियों, विद्यार्थियों, उभरते फोटोग्राफरों और प्रोफेशनल्स को फोटोग्राफी में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरणों एवं तकनीकी समाधानों को करीब से देखने तथा उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इस का उद्देश्य प्रतिभागियों को बदलती फोटोग्राफी तकनीक और आधुनिक उपकरणों से परिचित करवाना तथा उन्हें यह समझने में मदद करना है कि सही तकनीकी ज्ञान और उपकरणों का उपयोग फोटोग्राफी को किस प्रकार अधिक रचनात्मक एवं व्यावसायिक बनाया जा सकता है।

इस प्रकार World Photography Day – Solan 2026 को एक ऐसे व्यापक मंच के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जहां फोटोग्राफी प्रतियोगिता, रचनात्मकता, तकनीकी जानकारी, प्रोफेशनल नेटवर्किंग और फोटोग्राफी उद्योग एक ही स्थान पर एक-दूसरे से जुड़ सकें।

नई पीढ़ी को प्रोफेशनल फोटोग्राफी की ओर प्रेरित करना उद्देश्य

हिमाचल स्टूडियो का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को यह समझाना है कि फोटोग्राफी केवल एक शौक या कला तक सीमित नहीं है, बल्कि उचित प्रशिक्षण, तकनीकी ज्ञान और व्यावसायिक समझ के साथ इसे एक सम्मानजनक एवं स्थायी करियर और व्यवसाय के रूप में भी अपनाया जा सकता है।

आयोजकों का प्रयास है कि नई पीढ़ी रचनात्मकता से कौशल, कौशल से प्रोफेशन और प्रोफेशन से एक सफल फोटोग्राफी व्यवसाय की ओर आगे बढ़े।

लगातार 9वीं बार आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता के माध्यम से हिमाचल स्टूडियो का प्रयास है कि सोलन और आसपास के क्षेत्र में फोटोग्राफी के प्रति युवाओं की रुचि को बढ़ावा मिले और उन्हें अपनी प्रतिभा को एक व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हो।

हिमाचल स्टूडियो ने फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों, युवाओं, अमेच्योर फोटोग्राफरों और फोटोग्राफी प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

News Archives

Latest News