मोटर साइकिल पुल से नीचे गिरा एक की मौत

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बददी

मानपुरा में मोटर साइकिल सहित पुल से नीचे गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना मानपुरा के अन्तर्गत मानपुरा पुल के नीचे खड्ड में एक व्यक्ति मोटरसाईकिल सहित गिरा हुआ पाया गया। जो घायल अवस्था में था उसे इलाज के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर मोटरसाइकल चालक सतेन्द्र कुमार निवासी गाजियाबाद उम्र 47 साल को मृत घोषित कर दिया गया । यह हादसा मोटरसाइकिल चालक द्वारा मोटरसाइकिल को गफलत व लापरवाही से चलाकर पुल के साइड में बने पिल्लर के साथ टकराकर मोटर साइकिल सहित पुल से नीचे गिरने के कारण हुआ है । जिस पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है ।

Latest News