भारतीय जनता पार्टी कसौली मंडल ने 2022 चुनावों को लेकर कसी कमर

Himachal News Others Solan

DNN कसौली/धर्मपुर
13 मार्च।भारतीय जनता पार्टी इन दिनों 2022 चुनावों को लेकर अपने कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है। विभिन्न जगहों में अभ्यास एवं प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जानकारी उपलब्ध करवा रही है। भारतीय जनता पार्टी कसौली का अभ्यास एवं प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कसौली की शांत वातावरण में कार्यकर्ताओं को अभ्यास एवं प्रशिक्षण दिया गया है। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा कृषि मंत्री डा. राजीव सहजल तथा ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी मौजूद रहे। इनके साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व अन्य लोग भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय जनता पार्टी कसौली मंडल के कार्यकर्ताओं को 2022 विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कसने के लिए कहा गया। साथ ही कहा कि कार्यकर्ता अभी से ही 2022 के चुनावों में जुट जाएं। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अपना बूथ सबसे मजबूत करने का आग्रह भी किया।
इस मौके पर प्रवक्ता भाजपा हिमाचल प्रदेश गणेश दत्त, अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश रश्मिधर सूद , महिलाआयोग अध्यक्ष डेजी ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजपा मंडलाध्यक्ष कसौली मंडल कपूर सिंह वर्मा, पूर्व विधायक नालागढ़ केएल ठाकुर, अध्यक्ष मंडी समिति संजीव कश्यप, उपाध्यक्ष पंचायत समिति धर्मपुर मदन मोहन मेहता, सुंदरम ठाकुर, राज कुमार सिंगला, चरण यादव, प्रदेश आईटी सेल से चंदन शर्मा, विपिन गुप्ता व अन्य कार्यकर्ता मौजूद है।

News Archives

Latest News