बीच बाजार में हनुमान बनकर घूम रहे व्यक्ति की धुनाई

Crime Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

11 नवंबर।  हनुमान बनकर घूम रहे एक व्यक्ति की बीच बाजार लोगों द्वारा पिटाई का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कुल्लू के लोअर ढालपुर का है। जहां पर लोगों ने हनुमान बने एक व्यक्ति की खूब क्लास ली। वीडियो में लोग हनुमान बने व्यक्ति के नशे में होने की बात भी कह रहे हैं। आस्था के नाम पर पैसों की उगाही किए जाने से देव समाज के लोगों में रोष है। हालांकि इस तरह के मामले अक्सर सामने आ रहे हैं। बरहाल सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोगों की इस घटना पर कई तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

Latest News