प्रदेश में नगर निगम चुनावों की बजी घण्टी, इस दिन होगा चुनाव

Others Politics Solan

DNN सोलन

13 मार्च । प्रदेश में नगर निगम चुनावों की घण्टी बज चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निगम चुनावों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही नगर निगम के क्षेत्र में आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार 22, 23 और 24 मार्च को नामांकल दाखिल किए जाएंगे। सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकल दाखिल किए जा सकेंगे। 25 मार्च को रिटर्निंग या सहायक रिटर्निंग अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच-पड़ताल करेंगे। 27 मार्च को प्रत्याशी नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 7 अप्रैल को सुबह आठ से दोपहर बाद चार बजे तक करवाया जाएगा। मतदान के बाद नगर निगम मुख्यालयों में मतगणना की जाएगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

News Archives

Latest News