न के बराबर दिखी स्पेशल ट्रेन में सवारियां, कल शिमला से भी चलेगी ट्रेन

Himachal News Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो 
21 अक्तूबर। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर चलाई गई स्पेशल ट्रेन में शिमला सवारियां न की बराबर दिखाई दी। हालांकि, ट्रेन स्टेशनों पर तो रुकी लेकिन, किसी भी स्टेशन से सवारी नहीं चढ़ी। यह ट्रेन निर्धारित समयानुसार 12 बजकर 10 मिनट पर कालका से शिमला की ओर रवाना हुई है। इस ट्रेन (04515) के चलने से जहां यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं दिल्ली से आने वाले लोगों को भी परेशानी नहीं झेलनी।

बता दें कि पहले यह ट्रेन मंगलवार से चलनी थी, लेकिन किसी कारण यह ट्रेन मंगलवार को नहीं चल पाई। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने इसे बुधवार को चलाने का फेंसला लिया है। बाकायदा इसके लिए शेड्यूल भी जारी किया गया है।

गुरुवार को यह ट्रेन शिमला-कालका डाउन (04516) शिमला से सुबह 10:40 बजे रवाना होगी जोकि शाम 4:10 बजे कालका पहुंचेगी। रेलवे ने 21 अक्तूबर से 30 नवंबर तक फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है।

गौरतलब हो की सात महीने के लंबे अंतराल के बाद बुधवार को कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक से होते हुए स्पेशल ट्रेन शिमला पहुंची। पर्यटकों को हिमाचल की वादियों का दीदार करवाने के लिए रेलवे बोर्ड ने कालका से शिमला रेल मार्ग पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। ट्रेन 22 अक्तूबर को शिमला से वापस कालका के लिए चलेगी। हालांकि, बुधवार को सोलन से सफर करने के लिए केवल एक ही रिजर्वेशन थी। सोलन रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन 2 बजकर 40 मिनट पर पहुंची। फिलहाल, ट्रेन में सवारियों की संख्या न के बराबर है।

कुल सात कोच होंगे               
कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दो लग्जरी डिब्बों सहित सात डिब्बों के साथ शिमला पहुंचेगी। ट्रेन में सीजेड श्रेणी के 3 डिब्बे, सीजेडआर श्रेणी का 1 डिब्बा, जीएस श्रेणी का 1 डिब्बा, और एफसीजेड श्रेणी के 2 डिब्बे होंगे।

क्या कहना है रेलवे स्टेशन मास्टर का
सोलन स्टेशन मास्टर मुनींद्र सिंह ने बताया कि फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन बुधवार से चलाई जा रही है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।  साथ ही कोविड-19 को देखते हुए एहतिहात बरता जा रहा है।  यात्रियों के लिए सेनेटाइजर व थर्मल स्केनिंग की व्यवस्था भी है।

News Archives

Latest News