DNN नाहन
08 जून। जिला मुख्यालय नाहन स्थित आईटीआई खेल मैदान में बुधवार से 14वीं जिला स्तरीय पुरूष खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने किया। तीन दिनों तक चलने वाली इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की 14 आनाहन में जिला स्तरीय पुरूष खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 350 आईटीआई प्रशिक्षु खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
-विधायक डा. राजीव बिंदल ने किया शुभारंभ, कोरोना काल के चलते 2 सालों बाद हुआ आयोजन
नाहन। जिला मुख्यालय नाहन स्थित आईटीआई खेल मैदान में बुधवार से 14वीं जिला स्तरीय पुरूष खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने किया। तीन दिनों तक चलने वाली इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की 14 आईटीआई के तकरीबन 350 पुरूष खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे।
खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विधायक डा. राजीव बिंदल ने कहा कि कोरोना काल के चलते तकरीबन 2 सालों के लंबे अंतराल के बाद खिलाड़ियों को मैदान में उतरकर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुअवसर मिला है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कोविड वैक्सीनेशन से हर व्यक्ति को कवर करवाया। यही वजह है कि आज खिलाड़ी मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार ने कई आईटीआई नाहन विधानसभा क्षेत्र को दिए हैं। जबकि पूर्व की सरकारों में यहां एक ही आईटीआई होता था। विधायक बिंदल ने बताया कि कौलांवालाभूड में भी सरकार ने एक नई आईटीआई खोलने की सौगात दी है, जिसके भवन का 10 जून को शिलान्यास होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में नाहन विधानसभा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।डा. राजीव बिंदल, विधायक नाहन बता दें कि कोरोना काल के चलते करीब 2 सालों के लंबे अंतराल के बाद यह खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसको लेकर प्रशिक्षु खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।ईटीआई के तकरीबन 350 पुरूष खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे।
खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विधायक डा. राजीव बिंदल ने कहा कि कोरोना काल के चलते तकरीबन 2 सालों के लंबे अंतराल के बाद खिलाड़ियों को मैदान में उतरकर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुअवसर मिला है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कोविड वैक्सीनेशन से हर व्यक्ति को कवर करवाया। यही वजह है कि आज खिलाड़ी मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार ने कई आईटीआई नाहन विधानसभा क्षेत्र को दिए हैं। जबकि पूर्व की सरकारों में यहां एक ही आईटीआई होता था। विधायक बिंदल ने बताया कि कौलांवालाभूड में भी सरकार ने एक नई आईटीआई खोलने की सौगात दी है, जिसके भवन का 10 जून को शिलान्यास होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में नाहन विधानसभा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
डा. राजीव बिंदल, विधायक नाहन
बता दें कि कोरोना काल के चलते करीब 2 सालों के लंबे अंतराल के बाद यह खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसको लेकर प्रशिक्षु खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।















