धोखे से की जमीन की लीज डीड रद हुई FIR

Crime Solan

DNN सोलन

जमीन की लीज डीड फर्जी तौर पर रद करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोलन पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोलन के देवठी क्षेत्र में दवां की फैक्टरी चला रहे छग्गन लाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि इसने अपनी दवाइयों की फैक्टरी लगाने हेतु ओम प्रकाश से 2 बीघा 02 बिस्वा जमीन लीज पर वर्ष 2017 में खरीद की थी। उप पंजीयक कार्यालय सोलन से इसकी लीज डीड तैयार की गई थी। जमीन की लीज डीड 31 वर्षों के लिए हुई, लेकिन जमीन के मालिक ओम प्रकाश व एक अन्य व्यक्ति आकाश ने स्वयं को कंपनी का फर्जी प्रतिनिधि बताकर लीज डीड को रद्द करवा दिया। ऐसा करके इन दोनों ने इसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News