DNN सोलन, 19 जनवरी
सोलन – शिमला फोरलेन पर धर्मपुर के नजदीक एक स्कूटी सवार की बस को ओवर टेक करते दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मौत हो गई। दोनों वाहन धर्मपुर से सोलन की ओर जा रहे थे कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर धर्मपुर के शिव मंदिर के पास एक स्कूटी तथा राजस्थान परिवहन निगम की बस से ओवरटेकिंग करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।
Watch Video
जिससे स्कूटी सवार की मौका पर ही मृत्यु हो गई है । मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।















